30.1 C
Ranchi
Sunday, April 2, 2023

दो हजार से अधिक कन्याओं का विवाह कराने वाले बसंत कुमार गौतम का निधन

बिरसा भूमि लाइव

रांची: दो हजार से अधिक कन्याओं का विवाह कराने वाले बसंत कुमार गौतम का निधन गुरूवार को हो गया। उनका अंतिम संस्कार 10 मार्च को दोपहर तीन बजे हरमू मुक्ति धाम में होगा। बंसत कुमार गौतम रांची शहर के जाने माने समाज सेवी थे। एमआरएस श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव संत शिरोमणि श्री श्री 1008 स्वामी सदानंद महाराज के परम भक्त शिष्य बंसत कुमार गौतम गुरु आज्ञा पर किसी कार्य को सहर्ष स्वीकार करने का दायित्व उठाना और उस कार्य को तन मन धन के साथ सम्पूर्ण कराने का कार्य करते थे। वे बहुत ही सरल स्वभाव के थे। उनमें किसी भी व्यक्ति विशेष को अपनी ओर तुरंत ही आकर्षित कर लेने की क्षमता थी।

प्रणामी समाज के द्वारा झारखंड की राजधानी रांची मे छह बार, गिरिडीह में दो एवम डाल्टनगंज में एक बार पोलियोग्रस्त रोगियों की शल्य चिकित्सक कराना और 2000 से ज्यादा जरुरतमंद परिवार की कन्याओं का विवाह सुयोग्य वर से कराना उनके सानिध्य मे संस्था के द्वारा और भी बहुत सी सेवा के कार्य किए गये।

बंसत कुमार गौतम रांची शहर की बहुत सी संस्थाओं से जुड़े हुए थे और सभी संस्थाओं मे तन मन धन से सेवा कार्य मे लगे रहते थे। ये श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट, रांची गौशाला न्यास, भारतीय युवक संघ, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा एवं श्री परशुराम विप्र संस्था इनके अलावा भी और बहुत सी संस्थाओं से जुड़े हुए थे। संस्था के उपाध्यक्ष राजू अग्रवाल ने बताया कि ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता के निधन से प्रणामी समाज को बहुत बडी क्षति हुई है। इस क्षति की कमी कोई भी पुरी नही कर सकता।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles