झारखंड उच्च न्यायालय शाखा परिसर में बैंक ऑफ इंडिया ने खोली शाखा

बिरसा भूमि लाइव

रांची : बैंक ऑफ इंडिया झारखंड उच्च न्यायालय शाखा के नए परिसर का उद्घाटन न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्र, मुख्य न्यायाधीश, झारखंड उच्च न्यायालय के कर-कमलों द्वारा तथा  संजीव कुमार सिंह, आंचलिक प्रबंधक, रांची अंचल की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस शुभ अवसर पर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पारस हस्पताल के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और शार्प साईट के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। मौके पर बैंक ऑफ इंडिया द्वारा कैंप के माध्यम से वैयक्तित ऋण (पर्सनल लोन), वाहन ऋण, आवास ऋण, कारोबार संबंधी ऋण के साथ-साथ म्यूच्यूअल फंड, जीवन बीमा और स्वस्थ्य बीमा के बारे में भी जानकारी दी गई।

नये शाखा परिसर के उद्घाटन समारोह में न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद, न्यायमूर्ति डॉ. एस एन पाठक, न्यायमूर्ति राजेश शंकर, न्यायमूर्ति अनुभा रावत, न्यायमूर्ति संजय द्विवेदी और न्यायमूर्ति प्रदीप श्रीवास्तव, बैंक ऑफ इंडिया रांची अंचल के उप आंचलिक प्रबंधक (व) सुनीत कुमार, सहायक महाप्रबंधक रवि नंदन, लीना तिर्की, झारखंड हाई कोर्ट शाखा के मुख्य प्रबंधक लाल त्रिलोचन नाथ सहदेव, श्यामली शाखा के मुख्य प्रबंधक बृज मोहन सन्यासी, संसाधन संग्रहण विभाग प्रमुख अजय कुमार पांडेय, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी अरुण जॉन प्राबल, संतोषी एमी केरकेट्टा, आंचलिक विपणन टीम समेत बैंक व उच्च न्यायलय के स्टाफ और ग्राहक उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles