बैंक ऑफ इंडिया ने रांची के प्रमुख वाहन डीलर्स के साथ संयुक्त रूप से लगाया स्टाल

बिरसा भूमि लाइव

रांची : त्योहारी सीजन में वाहनों की मांग में तेजी और ग्राहकों की सहूलियत को देखते हुए बैंक ऑफ इंडिया रांची के विभिन्न वाहन डीलर्स शोरूम के साथ त्वरित वाहन ऋण प्रसंस्करण हेतु संयुक्त रूप से स्टाल लगा रहा है। इस क्रम में प्रेमसंस मोटर्स के साथ नेक्सा मेन रोड शोरूम में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एक स्टाल लगाया गया। गौरतलब है कि बैंक ऑफ इंडिया त्योहारी ऑफर के अन्तर्गत वाहन ऋण पर न्यूनतम 8.75 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर के साथ-साथ प्रसंस्करण शुल्क में भी 100 फीसदी की छूट दे रहा है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles