26 C
Kolkata
Tuesday, February 17, 2026

बांग्लादेश : तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की ली शपथ, 35 साल बाद पुरुष के हाथ में सत्ता की कमान

बांग्लादेश में मंगलवार को नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के अध्यक्ष तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्हें राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह राष्ट्रीय संसद भवन के साउथ प्लाजा में हुआ।17 साल का वनवास काटकर लौटे तारिक रहमान ने देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ले ली है।

बांग्लादेश के राजनीतिक इतिहास में यह एक बड़ा बदलाव है। पिछले 35 सालों से बांग्लादेश की सत्ता या तो शेख हसीना के पास थी या तारिक रहमान की मां खालिदा जिया के पास। तारिक रहमान 35 साल में बांग्लादेश के पहले पुरुष प्रधानमंत्री बने हैं। वे पूर्व राष्ट्रपति जियाउर रहमान और पूर्व पीएम खालिदा जिया के बेटे हैं।

यह पल बांग्लादेश के इतिहास के लिए बेहद खास है, क्योंकि दशकों बाद वहां की राजनीति से ‘बेगमों’ (शेख हसीना और खालिदा जिया) का दबदबा खत्म हुआ है। इसके साथ ही तारिक रहमान के नेतृत्व में नई सरकार की औपचारिक शुरुआत हो गई। करीब दो दशक बाद BNP के नेतृत्व वाली सरकार फिर से सत्ता में आई है। इसके बाद मंत्रियों और राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली. राष्ट्रपति ने ही सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान ने अपनी नई कैबिनेट के नामों का खुलासा किया है। इस कैबिनेट में कुल 25 मंत्री और 24 राज्य मंत्री शामिल होंगे। जिसमें मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खोशरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, अबू जफर मोहम्मद जाहिद हुसैन, डॉ. खलीलुर रहमान, अब्दुल अव्वल मिंटू, काजी शाह मोफज्जल हुसैन कैकोबाद, मिजानुर रहमान मीनू, निताई रॉय चौधरी (हिंदू नेता), खंडेकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, मोहम्मद अमीन उर रशीद, अफरोजा खानम रीटा, शाहिद उद्दीन चौधरी एनी, असदुल हबीब दुलु, मोहम्मद असदुज्जमां, जकारिया ताहिर, दीपेन दीवान (अल्पसंख्यक), एएनएम एहसानुल हक मिलन, सरदार मोहम्मद सखावत हुसैन, फकीर महबूब अनम, और शेख रबीउल आलम।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles