28.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

झारखंड सरकार का बजट संतुलित: भाकपा

बिरसा भूमि लाइव

रांची: शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में 116418 करोड़ का बजट पेश किया गया। बजट को भाकपा ने संतुलित बताया। राज्य कार्यकारणी सदस्य सह जिला मंत्री अजय सिंह ने कहा कि इस बजट का परिणाम दूरगामी होगा। बजट में राज्य की इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में फोकस किया गया है। जिसका लाभ आने वाली कई पीढ़ी को मिलेगा।

स्वास्थ सेवा और नए मेडिकल कॉलेजों का निर्माण होगा। स्वास्थ सेवा का विस्तार गली और मुहहले स्तर तक पहुंचने की जरूरत है। सरकार ने झारखंड के आमलोगों के साथ-साथ यहां के संसाधनों का भी बजट में ध्यान रखा है। सामाजिक सुरक्षा को लेकर कई ऐतिहासिक कदम उठाए गए।

पिछले वर्ष की तुलना में बजट में 15 प्रतिशत बढ़ोत्तरी की गई है, यह स्वागत योग्य है। बजट में सभी वर्गो का ख्याल रखा गया है, लेकिन कृषि और रोजगार में सरकार को अधिक से अधिक ध्यान देना चाहिए। स्वास्थ और शिक्षा सभी को लिए सुलभता से मिले इसलिए इसके और बजट को बढ़ाने की जरूरत है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles