बिरसा भूमि लाइव
रांची : श्री शिव बारात आयोजन महासमिति के बैनर तले रविवार को रांची में बाल कावड़ यात्रा निकाली गयी। इस यात्रा में 150 से भी अधिक पांच से 12 वर्षीय बच्चों ने भाग लिया। यात्रा की शुरुआत नक्षत्र वन से हुई, जहां बाल कांवरियों को कांवड़ में जल देकर संकल्प करा कर रवाना किया गया। यात्रा रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंची। वहां बाल कांवड़ियों ने बाबा भोलेनाथ पर जल अर्पण किया।
यात्रा में शिव पार्वती की झांकी भी निकाली गयी। आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश साहू ने बताया कि यह आयोजन दूसरी बार किया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों में शुरुआत से ही सनातन धर्म के बारे में बताना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ यह यात्रा निकाला गया। इस दौरान बच्चों में भी काफी उत्साह देखा गया।