33 C
Kolkata
Wednesday, March 25, 2026

पंजाब किंग्स के साथ जुड़े ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस और कूपर कोनोली

चंडीगढ़। पंजाब किंग्स के ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस और कूपर कोनोली आधिकारिक तौर पर मोहाली में टीम के साथ जुड़ गए हैं। दोनों खिलाड़ी आज सुबह टीम कैंप में शामिल हुए, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया।

न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पहुंचने पर दोनों खिलाड़ी काफी उत्साहित नजर आए। उनकी मौजूदगी से पंजाब किंग्स की टीम को बड़ी मजबूती मिली है, जिसमें अनुभव और युवा जोश का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा।

पिछले सीजन में उपविजेता रही पंजाब किंग्स की टीम पिछले कुछ हफ्तों से कड़ी ट्रेनिंग कर रही है और अब आईपीएल 2026 के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। टीम अपना पहला मुकाबला 31 मार्च को घरेलू मैदान पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलेगी, जिसे लेकर टीम और फैंस दोनों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles