26 C
Kolkata
Tuesday, February 10, 2026

पुलिस को कार से रौंदने की कोशिश, 9 राउंड फायरिंग में एक युवक घायल

रांची : राजधानी में देर रात दो युवकों की ट्रांसजेंडर के साथ हुए विवाद का मामला इतना बढ़ गया कि बोलेरो सवार लड़कों ने मारपीट किया और ट्रांसजेंडर को उठाकर पटक दिया। इस घटना में उसका पैर टूट गया। मामले की खबर जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बोलेरो सवार बदमाशों ने पुलिस को भी अपना निशाना बनाया।  युवकों ने पुलिस पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की जिसके जवाब में पुलिस ने 10 किलोमीटर तक पीछा कर 10 राउंड फायरिंग करनी पड़ी इसके बाद आरोपी कानून के शिकंजे में आए।

पुलिस और बदमाशों के बीच भागने और पकड़ने का संघर्ष देखने को मिला। दरअसल बोलेरो में सवार बदमाशों ने पुलिस से बचने के लिए पुलिस वाहन पर भी टक्कर मारी और भाग्य जिसमें कोतवाली डीएसपी को हल्की चोट भी आई लेकिन गाड़ियों में डेंट बहुत गंभीर हुआ। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी भागने प्रयास करते हैं और इस दौरान उन पर यह भी आरोप है कि रास्ते में उन्हें रोकने के लिए खड़ी पुलिस की गाड़ी पर भी जोरदार टक्कर मारी जाती है। पुलिस द्वारा की गई फायरिंग से संबंधित बोलेरो कर क्षतिग्रस्त हो गया और आरोपी इश्तियाक भी पुलिस की गोली से घायल हो गया जिसे अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles