30 C
Kolkata
Thursday, March 26, 2026

असम चुनाव 2026: JMM ने बदली स्टार प्रचारकों की लिस्ट, सुदिव्य सोनू और सुप्रियो को मिली जगह; जिग्गा-सुखराम बाहर

रांची | असम विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने अपनी रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने चुनाव आयोग को स्टार प्रचारकों की एक संशोधित सूची सौंपी है, जिसमें दो नए कद्दावर नेताओं की एंट्री हुई है, जबकि दो विधायकों के नाम काट दिए गए हैं।

इन दिग्गजों की हुई एंट्री, इनका कटा पत्ता
झामुमो द्वारा 16 मार्च को भेजी गई पुरानी सूची में बदलाव करते हुए अब नई लिस्ट जारी की गई है।

किसे मिला मौका: राज्य के उच्च शिक्षा एवं शहरी विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू और पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य को स्टार प्रचारक बनाया गया है।

कौन हुए बाहर: सिसई विधायक जिग्गा सुसरण होरो और चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरावं को इस बार सूची में जगह नहीं मिली है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे नेतृत्व
पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में कुल 20 नाम शामिल हैं। असम में चुनाव प्रचार की पूरी कमान मुख्यमंत्री और झामुमो अध्यक्ष हेमंत सोरेन के हाथों में होगी। उनके साथ कल्पना सोरेन भी चुनाव मैदान में मोर्चा संभालती नजर आएंगी।

स्टार प्रचारकों की मुख्य सूची:
संशोधित लिस्ट में शामिल कुछ प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:

हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री)
कल्पना मुर्मू सोरेन (विधायक)
डॉ. सरफराज अहमद (सांसद)
जोबा माझी
विनोद कुमार पांडेय
सुदिव्य कुमार सोनू
सुप्रियो भट्टाचार्य
हफीजुल हसन

प्रशासनिक मांग: पार्टी ने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि इन स्टार प्रचारकों को असम सीमा के भीतर हवाई, सड़क और रेल मार्ग से यात्रा करने और वाहनों के उपयोग के लिए आवश्यक पास निर्गत किए जाएं।

क्यों अहम है यह बदलाव?
असम में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के लिए JMM ने इस बार संगठनात्मक पकड़ रखने वाले नेताओं और मंत्रियों पर दांव लगाया है। सुदिव्य कुमार सोनू और सुप्रियो भट्टाचार्य को शामिल करना पार्टी की उस रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है, जिसके तहत असम के हिंदी और बांग्ला भाषी क्षेत्रों में पैठ बनाई जा सके।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles