एशियाई कुश्ती चयन ट्रायल : अंडर-17 सब जूनियर व अंडर-23 झारखंड राज्य कुश्ती टीम दिल्ली रवाना

बिरसा भूमि लाइव

रांची: अंडर-17 सब जूनियर एवं अंडर-23 एशियन कुश्ती चैंपियनशिप-2024, जो अमान (जॉर्डन) में आयोजित है। उसके लिए भारतीय कुश्ती टीम का चयन दिनांक 7 जून 2024 को दिल्ली के आईजी स्टेडियम में आयोजित हो रही है। जिसके लिए झारखंड कुश्ती के 19 सदस्यी टीम दिल्ली रवाना हुई है। दल में 10 बालक, 7 बालिका एवं 2 प्रशिक्षक शामिल हैं।

झारखंड के पहलवानों को एशियन कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयन ट्रायल में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष- जीशान कमर (भा.प्र.से.), अभिभावक- के रवि कुमार,(भा.प्र.से.), खेल निदेशक झारखंड सुशांत गौरव, (भा.प्र.से.), मार्गदर्शक- भोलानाथ सिंह, महासचिव-रजनीश कुमार, बिजय शंकर सिंह, कोषाध्यक्ष बबलू कुमार, उप निदेशक खेल राज किशोर खाखा व सभी जिला कुश्ती अध्यक्ष/सचिव एवं झारखंड राज्य कुश्ती परिवार एवं खेल विभाग झारखंड के पदाधिकारीयों द्वारा शुभकामनाएं दी है।

टीम इस प्रकार है-

बालक- ग्रीको रोमन
1-रंजीत कुमार-45kg
2-विकास कश्यप-48kg
3-आदित्य कुमार गौरव-51kg
4-आकाश कुमार महतो-55kg
5-अभिषेक कुमार-60kg
6-अरविंद उरांव-65kg

बालक फ्री-स्टाइल
7-रोहित कुमार-55kg
8-चेतनानंद पटेल-60kg

बालिका फ्री-स्टाइल
9-खुशबू तिर्की-40kg
10-आरती कुमारी-43kg
11-रिचा कुजूर-46kg
12-स्नेहा कुमारी-49kg
13-पूनम उरांव-53kg
14-सिमरन विल्सन-57kg

अंडर-23
15-रिंपा कुमारी-50kg G/R
16-अंजीत कुमार मुंडा-55kg F/S
17-अमित कुमार गोप-82kg F/S

 

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles