19.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

श्री महावीर मंडल रांची के अध्यक्ष बने अशोक पुरोहित

बिरसा भूमि लाइव

  • श्री रामनवमी महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय

रांची: श्री रामनवमी महोत्सव 2023-24 को धूमधाम एवं भव्य पारंपरिक तरीके से सफल बनाने के लिए श्री महावीर मंडल रांची की आम सभा माहेश्वरी धर्मशाला, सेवा सदन के समीप हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल साहू ने की। आम सभा में मुख्यरूप से श्री महावीर मंडल के पूर्व अध्यक्ष विजय साहू, श्री महावीर मंडल रांची महानगर अध्यक्ष कुणाल अजमानी, श्री महावीर मंडल डोरंडा के अध्यक्ष संजय पोद्दार, श्री महावीर मंडल हिनू के अध्यक्ष मुन्ना अग्रवाल, हिन्दू जागरण मंच के सुजीत सिंह, राम बानर सेना के अध्यक्ष लंकेश सिंह, स्वागत समिति हरमू रोड के अध्यक्ष प्रेम वर्मा आदि उपस्थित थे।

आम सभा मे चुनाव समिति के द्वारा श्री महावीर मंडल रांची 2023-24 की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। अध्यक्ष अशोक पुरोहित बनाये गये हैं। वहीं, कार्यकारी अध्यक्ष राज किशोर, वरीय उपाध्यक्ष नकुल तिर्की, मंत्री कैलाश केसरी, उपाध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी, डॉ जीवधन प्रसाद, सुनील रंजन सहाय, रमेश सिंह, उपेंद्र रजक, सुनील कुमार साहू, सह मंत्री प्रकाश चंद्र सिन्हा, अमरदीप साहू, पप्पू सिंह, निशांत यादव, रणधीर रजक, प्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा को बनाया गया। बैठक का संचालन मंडल के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने की एवं धन्यवाद ज्ञापन रामधन बर्मन ने की। सभी पदाधिकारियों एवं अखाड़ाधारियों ने नई कार्यकारिणी का भव्य स्वागत माला पहनाकर, चुनड़ी ओढ़ाकर एवं पट्टा देकर किया गया। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने श्री रामनवमी महोत्सव 2023 को धूम धाम से मनाने एवं ऐतिहासिक शोभायात्रा निकालने का संकल्प लिया।

आम सभा में श्री महावीर मंडल चुटिया के अध्यक्ष सुनील रंजन सहाय, शुभम केसरी, विक्रम साहू, रवि महतो, अक्षय केसरी, श्री महावीर मंडल पुनदाग के धनराज, बिरजू साहू, बृंद कुमार साहू, श्री महावीर मंडल बरियातू के सुनील शर्मा, संजय साहू , श्री महावीर मंडल बड़गाई के अध्यक्ष मनीष केसरी, श्री महावीर मंडल लोवाडीह के अध्यक्ष पप्पू सिंह, प्रदीप साहू , श्री महावीर मंडल कांके रोड के अध्यक्ष बलराम प्रसाद, राजा भट्टाचार्य , प्रदीप लकड़ा, श्री महावीर मंडल रातू रोड के आशीष बर्णवाल, गजन तिवारी , अरविंद गुप्ता, श्री महावीर मंडल हिंदपीढ़ी के अध्यक्ष राहुल सिन्हा चंकी, राम अनुज सिंह, सूरज पंडित, इंदर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles