पलामू में हथियारों का जखीरा बरामद, आरोपित गिरफ्तार

  • गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी तक पहुंचाना था हथियार

  • रिया सिन्हा के बॉडीगार्ड मयंक को पाटन से किया गिरफ्तार

बिरसा भूमि लाइव

डालटनगंज (पलामू) : गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा के पास हथियारों का जखीरा पहुंचने से पहले ही बरामद कर लिया गया। इस मामले में रिया सिन्हा के बॉडीगार्ड मनीष कुमार राम उर्फ मयंक वर्मा (28) को नौडीहा पाटन से गिरफ्तार किया गया है।

बरामद हथियारों में 9 एमएम बोर की दो पिस्टल, 7.65 एमएम बोर की पांच पिस्टल, 7.62 एमएम बोर की एक पिस्टल के अलावा 7.62 एमएम बोर की पांच गोली, 9 एमएम बोर की छह गोली, 7.65 एमएम की पांच गोली शामिल हैं। 9 एमएम की एक मिस फायर गोली एवं 7.65 की तीन मिस फायर गोली भी मिली है। इसके अलावा चार मैग्जीन भी बरामद हुआ है।

पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने एसपी कार्यालय में मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि 21 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि सुजीत सिन्हा एवं उसकी पत्नी रिया सिन्हा गिरोह का एक सक्रिय सदस्य भारी मात्रा में हथियार लेकर छत्तीसगढ़ की बस में बैठकर डालटनगंज की ओर आ रहा है। सूचना के आलोक में रेहला थाना के सामने चेकपोस्ट के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। बस को रोकने पर एक यात्री काला बैग लेकर बड़ी तेजी से उतरकर भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से घेरकर पकड़ लिया गया। बाद में उसने अपनी पहचान बताई।

बैग की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग बोर की आठ अवैध पिस्टल एवं गोली बरामद की गई। मयंक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में मयंक ने बताया कि हथियार सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा ने मध्य प्रदेश के इंदौर-मनावर से मंगाया था। मयंक ने यह भी जानकारी दी कि उसके अलावा सुजीत सिन्हा गिरोह का एक अन्य सक्रिय सदस्य भी इसमें शामिल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

एसपी ने बताया कि मयंक के खिलाफ रांची जिले में चार मामले दर्ज हैं। इनमें से दो मामले नगड़ी, एक कांके और एक सुखदेवनगर थाना में दर्ज है। मयंक एक से डेढ़ साल की सजा काटने के बाद 23 फरवरी को जमानत पर बाहर आया था। हथियार लाकर पहुंचाने के एवज में उसे 30 हजार रुपये मिलने थे। प्रेस ब्रीफिंग में जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग भी मौजूद थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles