सुखदेवनगर थाना से संबंधित मामले में अभियोजन की स्वीकृति

बिरसा भूमि लाइव

  • उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची राहुल कुमार सिन्हा ने दी अभियोजन की स्वीकृति
  • शस्त्र अधिनियम की धारा-26/35 के अन्तर्गत अभियोजन की स्वीकृति

रांची : उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी रांची राहुल कुमार सिन्हा द्वारा सुखदेवनगर थाना काण्ड सं0-366/23 दिनांक 29.08.2023 से सबंधित प्रतिवेदनों का अवलोकन उपरान्त शस्त्र अधिनियम की धारा- 26/35 के अन्तर्गत अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की गई है।

पु०अ०नि० अरविन्द कुमार सिंह, सुखदेवनगर थाना, जिला-रांची द्वारा समर्पित प्रतिवेदनों, परिचारी प्रवर (द्वितीय), पुलिस केन्द्र, रांची का जांच प्रतिवेदन तथा पुलिस अधीक्षक, नगर, रांची की अनुशंसा से संतुष्ट होकर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी, रांची द्वारा काण्ड के प्राथमिकी अभियुक्त संतोष राय, पे०-शंकर राय सा०- जयप्रकाश नगर रातु रोड, थाना- सुखदेवनगर, जिला- रांची, 2. रवि कुमार, पे०-ललन प्रसाद, सा० न्यू मधुकम स्वर्ण जयंती नगर, थाना- सुखदेवनगर, जिला-रांची, 3. दीपक कुमार सिंह, पे०-तारकेश्वर सिंह, न्यू मधुकम महुआ टोली नरिया नगर, थाना- सुखदेवनगर, जिला-राँची, 4. अभिषेक कुमार, पे०-विजय चौधरी, अल्कापुरी रोड नं0-1, रातू रोड, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रांची, 5. अल्तमस अंसारी, पे०-इसाक अंसारी, सा०-भिट्ठा बस्ती कांके रोड थाना-गोंदा, जिला-रांची 6. सूरज कुमार, पे०-जुदागिर साव, सा०-न्यू मधुकम स्वर्ण जयंती नगर, थाना-सुखदेवनगर, जिला-रांची एवं 7. सुजित कुमार, पे०- देवचंद साव सा०- न्यू मधुकम स्वर्ण जयंती, नगर रोड नं0-7, थाना- सुखदेवनगर, जिला-रांची के विरूद्ध शस्त्र अधिनियम की धारा-26/35 के अन्तर्गत अभियोजन की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

दिनांक- 28-08-2023 को पुलिस गुप्त सूचना मिली थी कि पंडरा बाजार समिति के एक व्यवसायी को लूट-पात करने के उद्देश्य से कई दिनों से कुछ अपराधियों द्वारा रेकी की जा रही है। वादी द्वारा अपने वरीय पदाधिकारी को कराते हुए इस संबंध में सन्हा दर्ज कर वरीय पुलिस पदाधिकारी के निदेशानुसार कार्रवाई के लिए गठित टीम ने अपराधियों को पकड़ने का प्रयास किया। गुप्तचर द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी संतोष राय अपने कुछ साथियों के साथ पहाड़ी मंदिर से नवाटोली चौक के पास स्थित एक घर में छापामारी टीम के द्वारा पकड़ा गया।

प्राथमिकी अभियुक्त संतोष राय तथा उनके चारों साथियों का विधिवत तलाशी लेने पर 01 (एक) 315 एम0एम0 बोर का देशी निर्मित लोडेड कट्टा, 315 (08 एम0एम0) बोर का 01 (एक) जिन्दा गोली, 01 (एक) 7.65 एम0एम0 बोर का देशी निर्मित पिस्टल, 7.65 एमएम बोर का 04 (चार) जिंदा गोली बरामद किया गया। पूछताछ के क्रम में पकड़ाये. प्राथमिकी अभियुक्तों के द्वारा बताया गया कि वे सभी पंडरा बाजार समिति के एक व्यवसायी बाजार समिति से उसके घर तक आने के बीच लूट-पाट करने फिराक में थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles