19.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में मना वार्षिक खेल कूद महोत्सव

बिरसा भूमि लाइव

चैनपुर (गुमला) : परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में शनिवार को वार्षिक खेल कूद महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के सचिव फादर राजेंद्र तिर्की द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चैनपुर के अंचलाधिकारी गौतम कुमार ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए बताया कि कैसे खेल उनके जीवन का मुख्य हिस्सा रहा है। उन्होंने कहा की गुमला जिला खेल प्रतिभाओं से भरा हुआ है और उन्हें सही दिशा और मंच भी सरकार की विभिन्न योजनाओं द्वारा दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा की खेल हमें सयंम, अनुशासन एवं धैर्य सिखाता है। प्राचार्य फादर इनोसेंट कुजूर ने उन्हें धन्यवाद देते हुए कहा की हमारा महाविद्यालय हमेशा ही खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता है। सहायक प्रोफेसर अमित कुमार ने गौतम कुमार के बारे में बताते हुए कहा कि कैसे खेल कूद उनके जीवन में सहायक रहा है, अंचलाधिकारी बनने से पहले वो सब इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे। जिसमे खेल ने उनके जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में लड़कों एवं लड़कियों दोनों के लिए ऊंची कूद, लंबी कूद, जैबलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, गोला फेंक, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, रिले रेस, रस्सा कस्सी इत्यादि प्रतियोगिताएं हुई। इस मौके पर सहायक प्रोफेसर बुन्दीप लकड़ा, अलविन लकड़ा प्राचार्य एवं उप प्राचार्य और सैंकड़ो छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles