17.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

झारखंड वुशु एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा सह चुनाव

बिरसा भूमि लाइव

रांची: झारखंड वुशु एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा सह चुनाव में डॉ प्रदीप वर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। रविवार को झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन कार्यालय परिसर में आयोजित आमसभा में सत्र 2023 – 2027 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। आम सभा में सर्वसम्मति से झारखंड वुशु एसोसिएशन के निदेशक मंडल का गठन किया गया जिसमें इसके फाउंडर सदस्य शामिल किए गए। इस निदेशक मंडल में चंचल भट्टाचार्य, उदय साहू, डॉ रमाशंकर सिंह, प्रियदर्शी अमर, मनोज साहु, शिवेंद्र नाथ दुबे सदस्य बनाये गए। चंचल भट्टाचार्य ने बताया कि यह निदेशक मंडल झारखंड में वुशु के प्रचार प्रसार में अपना सहयोग देगी।

वहीं, आम सभा मे सर्वसम्मति से झारखंड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारियों का विधिवत चुनाव हुआ। इस पूरे चुनाव प्रक्रिया को एडवोकेट तपेश्वर नाथ मिश्र ने संचालित किया। झारखंड वुशु एसोसिएशन की समिति में पहली बार 30 प्रतिशत महिलाओं और पचपन प्रतिशत खिलाड़ियों को स्थान दिया गया। आमसभा में वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आब्जर्वर सुहेल अहमद, झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के आब्जर्वर विजय शंकर सिंह मौजूद थे।

कार्यकिरणी में प्रेसिडेंट डॉ प्रदीप वर्मा, चैयरमैन चंचल भट्टाचार्य, वाईस चेयरमैन मुरारी नारायण तिवारी, सीनियर वाईस प्रेसिडेंट अभय कुमार सिंह, वाईस प्रेसिडेंट डॉ कविता सिंह,मिथिलेश साहू, डॉ अंशु साहु, रज़ि अहमद, शशिकांत पांडे, गोकुलानंद मिश्रा, एसोसिएट वाईस प्रेसिडेंट भोला प्रसाद सिंह, राजकुमार जैन, रूपेश साहु, डॉ उदित लाल, मनोज कुमार महतो, संजय जैन, पंकज कुमार, मूरत लाल, सेक्रेटरी शैलेन्द्र नाथ दुबे, जॉइंट सेक्रेटरी आशीष कुमार गोप, आज़ाद कुमार पाठक, प्रतिमा कुमारीं, अमासी बारला, सैयद वाहिद अली, काजल किरण, एसोसिएट जॉइंट सेक्रेटरी नेपाल विश्वकर्मा, रणवीर कुमार सिंह, प्रियंका विश्वकर्मा, राहुल सिंह, दीपक सिंह, आकाश कुमार स्वर्णकार, ट्रेजर रत्नेश कुमार गुप्ता, एग्जीक्यूटिव मेंबर संजय मंडल, दिनेश यादव, कार्तिक राम, अमरदीप कुमार, विमला टोप्पो, सुशांति टोपनो, मृतुन्जय कुमार रॉय शामिल है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles