हजारीबाग लोकसभा से अमित महतो कर सकते हैं दावेदारी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले

प्रिंस वर्मा

  • कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले रामगढ़ जिला महासचिव अमित महतो, लिया आशीर्वाद

रामगढ़ : रामगढ़ जिला महासचिव अमित महतो के अचानक दिल्ली पहुंचने से हजारीबाग लोकसभा में चर्चा का बाजार गर्म है। अमित महतो दिल्ली पहुंचकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात किये है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बार हजारीबाग लोकसभा से कांग्रेस मजबूत प्रत्याशी देने जा रही है। लोगों का कहना है कि हजारीबाग लोकसभा से अमित महतो भी दावेदारी करेंगे, इसलिए अमित महतो अचानक दिल्ली चल गए है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 2024 में कांग्रेस किसको हजारीबाग लोकसभा से प्रत्याशी बनाती है। अमित महतो के अचानक दिल्ली जाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने से रामगढ़ में भी कई तरह की चर्चाएं है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मिले रामगढ़ जिला महासचिव अमित महतो ने लिया आशीर्वाद : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से रामगढ़ जिला महासचिव अमित महतो ने मुलाकात किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया। साथ ही हजारीबाग लोकसभा की वर्तमान राजनैतिक हालात और कांग्रेस के संगठनात्मक स्थिति पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने रामगढ़ जिला महासचिव को संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई टिप्स दिए। अमित महतो ने राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रही महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को जानकारी दी। बताया कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी शानदार प्रदर्शन करेगी। जिला महासचिव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भरोसा दिलाया है कि कांग्रेस पार्टी हजारीबाग लोकसभा से अच्छा सांसद चुनकर दिल्ली भेजेंगे।

राहुल गांधी के नेतृत्व में बनेगा केंद्र में सरकार : अमित महतो : रामगढ़ जिला महासचिव अमित महतो ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात पूरी तरह से सकारात्मक रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष को हजारीबाग के वर्तमान स्थिति से अवगत करा दिया गया हैं। इस बार कांग्रेस पार्टी पिछली गलती को पुनः नही दोहराने का काम करेगी। 2024 में कांग्रेस जमीनी स्तर पर सर्वे करके लोकसभा का प्रत्याशी का घोषणा करेगी। ताकी हजारीबाग में कांग्रेस पार्टी अपना सांसद बना सकें। 2024 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में केंद्र में मजबूत सरकार बनेगी। कहा कि जब से मल्लिका अर्जुन खड़गे राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं।

कांग्रेस पार्टी लगातार देश के कोने-कोने में हर राज्य में बेहतर प्रदर्शन कर रही है। अभी आने वाले पाँच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भी है। कांग्रेस पार्टी बेहतर से बेहतर प्रदर्शन करेगी और सभी राज्यों में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। झारखंड के बारे में राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया है। जिसमें उन्होंने सभी युवाओं से अपील की है कि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ज्यादा से ज्यादा सीट जीता कर दे और सभी पार्टी कार्यकर्ता और सभी पदाधिकारी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। अमित महतो ने भी केंद्र के शीर्ष नेतृत्व को अश्वस्थ कराया है कि आगामी हजारीबाग लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी अच्छा प्रदर्शन करेगी और राहुल गांधी एव कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत करने का काम करेगी।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles