24 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

नगर निकाय चुनाव में एससी आरक्षण को लेकर अमर कुमार बाउरी ने सरकार पर उठाए सवाल

रांची। रांची में नगर निकाय चुनाव को लेकर तय हो रहे वार्डों के आरक्षण पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा नेता अमर कुमार बाउरी ने एससी आरक्षण और सरकारी योजनाओं को लेकर हेमंत सोरेन सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मीडिया से बातचीत में अमर कुमार बाउरी ने कहा कि राज्य सरकार एससी वर्ग की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए केवल एसटी छात्रों को कोचिंग की सुविधा दी जा रही है, जबकि दलित छात्रों को इससे वंचित रखा गया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पंचायत और नगर परिषद चुनाव में आरक्षण को लेकर एकरूपता नहीं है। रांची नगर निगम का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि यहां सिर्फ दो वार्डों में ही एससी को आरक्षण मिला है। बाउरी ने आरोप लगाया कि सरकार राजनीतिक कारणों से एक वर्ग को दबाने का काम कर रही है। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड बनने के बाद भी दलित समाज की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने पारदर्शिता के साथ सभी वर्गों को न्याय नहीं दिया, तो दलित समाज अपने अधिकारों के लिए आंदोलन करने को मजबूर होगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles