बिरसा भूमि लाइव
रांची : झारखंड के उत्तर पूर्वी और पश्चिमी भागों बारिश के आसार हैं। झारखंड में पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ा है लेकिन मौसम विभाग ने गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जाहिर की है। मौसम विभाग ने कहा है कि 11 और 12 अगस्त को राज्य के कई हिस्सों में हल्के गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 14 अगस्त तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
रांची मौसम केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड के उत्तर पूर्वी देवघर, धनबाद, गिरिडीह, दुमका, गोड्डा,जामताड़ा, साहिबगंज और पाकुड़ के कुछ स्थानों पर 15 अगस्त तक गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।पिछले 24 घंटे में रांची का अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
लोग सावधान रहें। अपना ख्याल रखें। जहां कहीं भी हों, वहां से सुरक्षित जगहों पर चले जायें। पेड़ के नीचे खड़े नहीं रहें। बिजली खंभों से दूर रहे। किसान खेतों में ना जायें। मौसम सामान्य होने का इंतजार करें।