राजधानी सहित राज्य के कई जिला में तेज बारिश व वज्रपात को लेकर अलर्ट जारी

बिरसा भूमि लाइव

रांची : राजधानी सहित राज्य के कई जिला में कल से झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने संभावन जताई है कि राज्य में अगले चार दिनों तक अच्छी बारिश की संभावना है। लातेहार, लोहरदगा और सिमडेगा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। जबकि अन्य तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी कर कुछ स्थानों पर वज्रपात की चेतावनी है।

राज्य के पूर्वी और मध्य भागों में बारिश की संभावना जाहिर की गयी है। पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में भारी बारिश का अनुमान है। इन दो जिलों में विभाग ने मौसम को देखते हुए अलर्ट जारी किया है। जून जुलाई में राज्य में हुई कम बारिश की वजह से अब सुखाड़ के आसार हैं। इस दौरान सामान्य से 47 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मौसम विभाग की ओर से 17 जिलों में हालात ठीक नहीं है। पांच जिले चतरा, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा और लोहरदगा में सुखाड़ की स्थिति है। राज्य में 15 प्रतिशत ही धान की रोपाई हो सकी है।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles