22.2 C
Kolkata
Wednesday, February 25, 2026

रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस चतरा में क्रैश, सात लोग थे सवार

रांची। झारखंड में सोमवार रात एक बड़ा विमान हादसा सामने आया। चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल सात लोग सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद चतरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। रात का समय होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह एयर एंबुलेंस रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से सिमरिया के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि, हादसे के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। हादसे के बाद आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और आम लोगों से घटनास्थल के पास न जाने की अपील की है।

प्राप्त तकनीकी विवरण के अनुसार विमान का रजिस्ट्रेशन नंबर VTAJV था। यह Beechcraft King Air BE9L श्रेणी का विमान था, जिसका संचालन Redbird Airways Pvt. Ltd. द्वारा किया जा रहा था। यह एक मेडिकल फ्लाइट थी, जिसमें एक मरीज को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। विमान में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें एक मरीज, एक डॉक्टर, एक पैरामेडिक, दो अटेंडेंट, एक पायलट (PIC) और एक सह-पायलट शामिल थे। विमान ने रांची से 13:37 UTC (भारतीय समयानुसार 19:07 बजे) उड़ान भरी थी और दिल्ली पहुंचने का अनुमानित समय 16:30 UTC (22:00 बजे IST) था।

फिलहाल सभी यात्रियों की स्थिति को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मामले की पूरी जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles