27 C
Kolkata
Sunday, August 16, 2026

अहान शेट्टी की पहली हॉरर फिल्म ‘1920: कोल्ड विंटर’ जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई । अभिनेता अहान शेट्टी जल्द ही हॉरर फिल्मों की दुनिया में कदम रख सकते हैं। खबरों के अनुसार, अहान ने निर्देशक विक्रम भट्ट की आगामी फिल्म ‘1920: कोल्ड विंटर’ के लिए हामी भर दी है। यह चर्चित ‘1920’ हॉरर फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म होगी।

फिल्म की पटकथा पर फिलहाल काम चल रहा है और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है। रोमांटिक-एक्शन फिल्म ‘तड़प’ से अभिनय की शुरुआत करने वाले अहान अब अलग-अलग शैलियों की फिल्मों में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। ऐसे में डर और रोमांच से भरपूर यह फिल्म उनके करियर का नया अनुभव होगी।

स्कॉटलैंड में तलाशे जाएंगे शूटिंग स्थल

फिल्म के निर्माता आनंद पंडित और निर्देशक विक्रम भट्ट मुख्य अभिनेत्री की तलाश में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में किसी चर्चित अभिनेत्री को शामिल करने की योजना है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा तो ‘1920: कोल्ड विंटर’ की शूटिंग इसी साल नवंबर से शुरू हो सकती है। शूटिंग से पहले विक्रम भट्ट और उनकी टीम स्थानों को अंतिम रूप देने के लिए स्कॉटलैंड जाएगी। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग मध्य प्रदेश और शिमला में भी होने की संभावना है।

Related Articles

नवीनतम लेख