आरोपित चितरंजन कुमार को पटना के बेऊर जेल से रांची लाया जाएगा

बिरसा भूमि लाइव

रांची : कांके थाना में जमीन कारोबारी अवधेश यादव पर दिनदहाड़े फायरिंग कराने के आरोपित चितरंजन कुमार को पटना स्थित बेऊर जेल से रांची लाया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को कांके थाना के अनुसंधान पदाधिकारी ने रांची सिविल कोर्ट के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह की कोर्ट में आवेदन दिया है।

इस आवेदन को स्वीकृत करते हुए सीजेएम ने बेउर जेल के जेल अधीक्षक को पत्राचार कर दिया है। चितरंजन फिलहाल एक्साइज एक्ट के मामले में बेऊर जेल में बंद है। उसपर पटना के गांधी मैदान थाना में 30 अगस्त को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके अलावा रांची के गोंदा और कांके थाना में पहले से ही तीन केस दर्ज हैं।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles