बिरसा भूमि लाइव
रांची: झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष रंजन कुमार के अध्यक्षता में राजद प्रदेश कार्यालय रांची में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजद कार्यालय होलियाना मूड में नजर आया। फगुआ गीतों पर सभी नेता एवं कार्यकर्ता एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
युवा राजद अध्यक्ष रंजन कुमार ने सभी प्रदेश एवं देशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंगों का इस त्योहार को सौहार्द के साथ मनाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव का होली देश के साथ विदेशों में भी प्रचलित है। राजद सुप्रीमो के पदचिन्हों पर चलते हुए राजद कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामदास सिंह, युवा राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव फिरोज अंसारी, युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल यादव, महासचिव कमलेश यादव, प्रवक्ता मंतोष यादव, महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज, उपाध्यक्ष अनिता यादव, शौकत अंसारी, जफीर खान, गायत्री देवी, अजय यादव, क्षितिज मिश्रा, अर्जुन यादव, राजेश यादव, सीपी सोलंकी, विजय राम, सुधीर गोप, रानी कुमारी, मनीषा कुमारी, राम कुमार यादव, सुरेश राय, फरहान खान, फहीम खान, केशर जहां, शंकर यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।