19.1 C
Ranchi
Wednesday, March 22, 2023

आम आदमी पार्टी का प्रदेश भाजपा कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन

बिरसा भूमि लाइव

रांची: आम आदमी पार्टी के झारखण्ड इकाई के द्वारा प्रदेश संयोजक देव नाथ सिंह के नेतृत्व में रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय के समक्ष शांति पूर्णविरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार यह विरोध प्रदर्शन देश भर मे पार्टी मोदी सरकार के खिलाफ किया गया है। प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के प्रदेश और जिला स्तर के सभी नेता और पदाधिकारी कार्यकर्त्ता और समर्थक हजारों कि संख्या मे उपस्थित थे। मौके पर उपस्थित प्रदेश संयोजक डीएन सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी आज देश कि जनता को छोड़ कर अडानी का नौकरी करने मे लग गए है। पूरा देश में युवा से लेकर हर वर्ग के लोग परेशान है।

प्रदेश उप संयोजक प्रेम कुमार ने कहा कि अभी देश मे मोदी अडानी कि सरकार चल रही है। यह जनता के साथ धोखा है। पीएम मोदी ने एक व्यक्ति अडानी को सारे संसाधन दे कर उसका दुनिया का दूसरे नंबर पर सबसे अमीर व्यक्ति बना दिया। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजय भगत, ब्यास उपध्याय, हरी सिंह, नरेंद्र चौबे, सचिननंद पांडे, प्रदेश प्रवक्ता यास्मीन लाल, सौरभ श्रीवास्तव, ओमकार नाथ जायसवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी साईद अख्तर, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles