31.3 C
Kolkata
Sunday, March 1, 2026

चान्हो में युवक ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या, इलाज के दौरान मौत

चान्हो | थाना क्षेत्र के रोल पंचायत अंतर्गत गुटवा कदम टोली निवासी 20 वर्षीय अनिल उरांव की शनिवार को कीटनाशक पीने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल उरांव केरल में मजदूरी करता था और कुछ दिन पूर्व ही घर लौटा था। शनिवार सुबह उसने कथित रूप से कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान शनिवार दोपहर उसकी मृत्यु हो गई।

ग्रामीणों ने प्रारंभिक तौर पर प्रेम प्रसंग को घटना की संभावित वजह बताया है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles