33.3 C
Kolkata
Tuesday, March 3, 2026

गिरिडीह से एक ट्रक अंग्रेजी शराब जब्त, चार गिरफ्तार

जिले के डुमरी थाना क्षेत्र के चिरैयामोड़ में उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर एक ट्रक अंग्रेजी शराब जब्त किया है। ये सभी शराब तस्करी के जरिये बिहार ले जाया जा रहा था। मामले में चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त शराब की कीमत करीब 50 लाख आंकी गई है । इस बाबत बुधवार को विभाग के एसआई रविरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 800 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिनमे हरेन्द्र सिंह , विंदर सिंह , हरजीत सिंह और दीपक कुमार शामिल है ।अमृतसर और मोहाली के रहने वाले है तस्करों से पूछताछ की जा रही है। बताया कि ट्रक से कुछ कागजात भी बरामद हुए है। इनमे कुछ बड़े शराब कारोबारियों के नाम का उल्लेख है, जिसकी पड़ताल की जा रही है। बताया गया कि जब्त शराब हरियाणा में लोड कर बिहार भेजी जा रही थी l बताया गया कि उत्पाद विभाग ने मालवाहक ट्रक के साथ एक स्विफ्ट कार भी जब्त की है । इसी कार से ट्रक को स्कॉट कर ले जाया जा रहा था ।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles