20.3 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

कपड़ा लोड ट्रक पेड़ से टकराया, चालक की मौत

पलामू। जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के बकोरिया क्रशर मोड़ पर रांची-डालटनगंज मुख्य पथ पर सोमवार तडके सुबह एक ट्रक (डब्लूबी29जी 0911) महुआ पेड़ से टकरा गया। इस घटना में ट्रक के परखच्चे उड़ गए और मलबे में फंसकर चालक की मौत हो गई। ट्रक पर कपड़ा लोड था। वाहन रांची से डालटनगंज आ रहा था।
सूचना मिलने पर सतबरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गाड़ी में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पूरे मामले में जांच की जा रही है। चालक की पहचान बिहार के समस्तीपुर निवासी देव प्रकाश राय (45) के रूप में हुई है। चालक लंबे समय से अपने परिवार के साथ पश्चिम बंगाल में रहता है। ट्रक पश्चिम बंगाल का है और वहीं से कपड़ा लेकर आ रहा था। सतबरवा ओपी प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने कि घटना तडके सुबह 4 बजे के आसपास हुई। इसके बाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। ट्रक के मलबे में फंसी चालक के शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेजा। उसकी पहचान की और परिजनों को दे सूचना दी गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रक में कपड़ा लोड था और डाल्टनगंज के ही किसी व्यापारी का है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles