30.1 C
Ranchi
Sunday, April 2, 2023

झारखंड सरकार के मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 37 निर्णय पारित

रांची: गुरूवार को झारखंड मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कुल 37 निर्णय लिये गये।

★ राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (RUSA) के अंतर्गत स्वीकृत किए गए 10 नए मॉडल डिग्री कॉलेज में से साहेबगंज जिला अंतर्गत नए मॉडल डिग्री कॉलेज साहेबगंज को राज्य स्कीम में स्वीकृत कर इसके फंडिंग पैटर्न में परिवर्तन करने की स्वीकृति दी गई।

★ खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग, झारखण्ड, राँची में दैनिक पारिश्रमिक/एकमुश्त पारिश्रमिक पर नियुक्त 02 (दो) कर्मियों की सेवा नियमितीकरण की स्वीकृति दी गई।

★ ओलम्पिक खेल सहित विभिन्न राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले एवं प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी एवं प्रशिक्षकों को दी जाने वाली नकद पुरस्कार राशि एवं इसके लिए निर्धारित मानकों में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2028-29 तक कार्यान्वित की जाने वाली “शहरी वानिकी योजना” (OSP) के तहत सामाजिक वानिकी प्रमंडल, राँची के भीतर झारखण्ड विधानसभा परिसर के अंदर एवं बाहर वृक्षारोपण तथा राजभवन उद्यान कैम्पस में सौन्दर्यीकरण एवं विकास कार्य, देवघर वन प्रमंडल अंतर्गत वृक्षारोपण कार्य रांची वन प्रमंडल अंतर्गत विभिन्न पहाड़ियों का हरियालीकरण एवं विकास कार्य और बिरसा चौक के पास भगवान बिरसा मुंडा पार्क का निर्माण कार्य, साहेबगंज वन प्रमंडल अंतर्गत धर्मपुर मौजा में हरियालीकरण एवं विकास कार्य तथा विभिन्न वन प्रमंडलों के नोटिस पी0वी0सी0 एवं बाँस गैबियन से वृक्षारोपण कार्य के लिए कुल 7794.98 लाख (सतहत्तर करोड़ चौरानबे लाख अन्ठानबे हजार) रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति स्वीकृति दी गई।

★ धनबाद जिला अंतर्गत अंचल-कलियासोल के मौजा- कालुबथान एवं अंचल – तोपचांची के भौजा-महथाडीह, गेन्दनावाडीह तथा गुनघासा के विभिन्न खाता संख्या, विभिन्न प्लॉट संख्या कुल रकबा 5.3117 एकड़ गैर आबाद खास / आम खाते की भूमि (विस्तृत विवरणी संलग्न, अनुलग्नक – I) राजस्व विभागीय संकल्प सं0-4306 / रा०, दिनांक- 24.10.2014 में निहित प्रावधानों के आलोक में विगत तीन वर्षों का निबंधित दलील का विक्रयॉक संग्रह पर 50% अधिकतम मूल्य वाले दलीलों का औसत दर के आलोक में प्रस्तावित भूमि के संगणित सलामी की राशि 2,60,30,998/- (दो करोड़ साठ लाख तीस हजार नौ सौ अंठानवे) रूपये तथा सलामी का पाँच (05) प्रतिशत वार्षिक लगान का पूंजीकृत मूल्य की राशि 3,25,38,750/- (तीन करोड़ पच्चीस लाख अड़तीस हजार सात सौ पचास) रूपये एवं लगान का 145 प्रतिशत सेस का पूंजीकृत मूल्य की राशि 4,71,81,175/- (चार करोड़ इकहत्तर लाख इक्यासी हजार एक सौ पचहत्तर) रूपये अर्थात कुल देय राशि 10,57,50,923 /- (दस करोड़ संतावन लाख पचास हजार नौ सौ तेईस) रूपये मात्र (विस्तृत विवरणी संलग्न, अनुलग्नक-II) की अदायगी पर Dedicated Freight Corridor Corporation of India Limited (DFCCIL) को विशेष रेलवे लाइन निर्माण हेतु सशुल्क स्थायी भू-हस्तांतरण करने की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य सरकार एवं रेल मंत्रालय, भारत सरकार के साथ गोड्डा-हंसडीहा रेल परियोजना के निर्माण हेतु MoU (Memorandum of Understanding) की वैधता मार्च, 2020 में समाप्त होने के फलस्वरूप MoU का विस्तारीकरण मार्च, 2023 तक करने तथा परियोजना की प्राक्कलित राशि में बढ़ोतरी के फलस्वरूप पुनरीक्षित प्राक्कलित राशि रूपये 663.13 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड दिव्यांगजन अधिकार नियमावली, 2018 में आंशिक संशोधन करने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड राज्यान्तर्गत वार्षिक माध्यमिक एवं इन्टरमीडिएट परीक्षा मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि, लैपटॉप एवं मोबाईल प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड नगरपालिका सेवा संवर्ग नियमावली, 2014 ( समय-समय पर यथा संशोधित) में आवश्यक संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ विभागीय संकल्प सं०-969 दिनांक- 25.10.2018 द्वारा घोषित राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा में नाव दुर्घटना, नदियों/ डोभा / जलप्रपात में डूबने के स्थान पर पानी में डूबने की घटना को राज्य की विशिष्ट स्थानीय आपदा घोषित करने की स्वीकृति दी गई।

★ दुर्गा सोरेन विश्वविद्यालय विधेयक, 2023 के अनुमोदन की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा ( इंटरमीडिएट / 10+2 स्तर) संचालन नियमावली, 2015 (समय-समय पर यथासंशोधित…

Related Articles

Stay Connected

1,005FansLike
200FollowersFollow
500FollowersFollow

Latest Articles