30.1 C
Kolkata
Wednesday, March 4, 2026

कोलेबिरा थाना क्षेत्र से आर्म्स एक्ट के तहत फरार चल रहे स्थाई वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कोलेबिरा: कोलेबिरा थाना कांड संख्या 43/22, धारा 25(1-ए), 26(2) एवं 35 आर्म्स एक्ट के तहत फरार चल रहे स्थाई वारंटी सुनील डुंगडुंग को पुलिस ने गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया,जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुनील डुंगडुंग,पिता जतरू डुंगडुंग, ग्राम बरसलोया,थाना कोलेबिरा,जिला सिमडेगा का निवासी है।गिरफ्तारी की कार्रवाई कोलेबिरा थाना के एसआई सकलदेव महतो के नेतृत्व में थाना पुलिस बल एवं सुरक्षा बलों के सहयोग से की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार,उक्त अभियुक्त लंबे समय से फरार था और इसके विरुद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया था। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व इसी कांड में अभियुक्त के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जा चुकी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles