केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के रांची प्रवास के दौरान आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मीचंद दीक्षित, झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, ने महत्वपूर्ण मांग पत्र सौंपा। यह आग्रह किया गया कि बीकानेर (राजस्थान) से रांची के लिए एक साप्ताहिक सीधी ट्रेन सेवा शुरू कराया जाय। यह सुझाया गया कि प्रस्तावित ट्रेन वाया रतनगढ़, चूरू, लोहारू, दिल्ली, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, बनारस, दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, गया होते हुए चलाया जाय।
उक्त जानकारी जेडआरयूसीसी के सदस्य अरुण जोशी ने देते हुए कहा कि बीकानेर से रांची के बीच सीधी रेल सेवा उपलब्ध नहीं होने के कारण दोनों राज्यों के यात्रियों, विशेषकर प्रवासी परिवारों, व्यापारियों, विद्यार्थियों, कामगारों एवं पर्यटकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यदि इस प्रस्तावित ट्रेन का संचालन 12372 संख्या वाली ट्रेन की समय-सारणी के अनुरूप किया जाए तो इससे लाखों यात्रियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस ट्रेन सेवा के प्रारंभ होने से झारखंड की राजधानी रांची और बीकानेर क्षेत्र के बीच व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा दोनों क्षेत्रों में रहने वाले प्रवासी परिवार अपने पुश्तैनी घरों तक सरलता से आ-जा सकेंगे।
माननीय केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से आग्रह किया गया कि वे इस महत्वपूर्ण मांग को माननीय रेल मंत्री तक पहुँचाकर इसके शीघ्र क्रियान्वयन में सहयोग करें। माननीय मंत्री ने हमारी मांगों पर सकारातमक करवाई के लिए आश्वस्त किया है।


