28 C
Kolkata
Friday, May 15, 2026

स्विट्जरलैंड में मातम में बदला नए साल का जश्न, बार में जोरदार धमाका; कई लोगों की मौत

स्विट्जरलैंड के क्रांस मोंटाना शहर के ‘अल्पाइन स्की रिसॉर्ट’ में गुरुवार को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के दौरान विस्फोट हुआ। इसमें कई लोगों के मारे जाने की खबर है, जबकि कई घायल भी हैं। स्विस पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, यह विस्फोट लोकल समय के मुताबिक रात 1:30 बजे हुआ। धमाका कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ, जहां न्यू ईयर ईव का जश्न चल रहा था। विस्फोट के समय बार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पुलिस और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल विस्फोट के वजहों की जांच की जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। एहतियात के तौर पर विस्फोट वाली जगह और उसके आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है।

Related Articles

नवीनतम लेख