28 C
Kolkata
Sunday, August 16, 2026

रांची में बुलडोजर अभियान जारी, कांटाटोली इलाके से अतिक्रमण हटाया

रांची। रांची नगर निगम ने कांटाटोली इलाके में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम की इन्फोर्समेंट टीम और ट्रैफिक पुलिस ने मौलाना आजाद कॉलोनी चौक से कांटाटोली चौक तक सड़क के दोनों किनारों पर लगे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस अभियान में दो दर्जन से अधिक अस्थायी संरचनाएं, ठेला, गुमटी और खोंमचा हटाए गए। निगम का कहना है कि अभियान के बाद व्यस्त मार्ग कांटाटोली अब अतिक्रमण मुक्त हो गया है। निगम ने सड़क किनारे दुकान लगाने वाले वेंडर को चेतावनी दी है कि भविष्य में अगर फिर से दुकान लगाई गई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह नगर निगम की बाजार शाखा ने शहर में अवैध होर्डिंग, फ्लैक्स और बैनर-पोस्टर के खिलाफ भी अभियान चलाया। जांच में पाया गया कि आठ प्रतिष्ठानों ने बिना अनुमति के फ्लैक्स और बैनर लगाए थे। सभी को प्रति फ्लैक्स 25 हजार रुपये के हिसाब से कुल 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

Related Articles

नवीनतम लेख