33 C
Kolkata
Wednesday, May 13, 2026

पुलिस ने जररतमंदाें के बीच किया कंबल वितरण

खूंटी। पुलिस अधीक्षक, खूंटी के सौजन्य से सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को मारंगहादा थाना क्षेत्र की लांदुप पंचायत में जरूरतमंद ग्रामीणों के बीच कंबल वितरण किया गया। ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम पंचायत भवन के समीप आयोजित किया गया, जहां चौकीदार, मुखिया और ग्राम प्रधान के माध्यम से पूर्व में तैयार की गई सूची के आधार पर जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल वितरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान, वार्ड सदस्य और पंचायत के अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। पुलिस प्रशासन की ओर से ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद स्थापित करते हुए सामुदायिक सहभागिता को मजबूत करने का प्रयास किया गया। कंबल वितरण के साथ-साथ आमजनों को सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक करने पर भी विशेष जोर दिया गया।
इस अवसर पर पुलिस ने अफीम पोस्ता की अवैध खेती के विरुद्ध व्यापक जागरूकता अभियान चलायाा। ग्रामीणों को बताया गया कि अफीम की खेती न केवल जमीन की उर्वरता को नष्ट करती है, बल्कि मानव जीवन और समाज पर भी इसका गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। नशे की लत से परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ी को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
साथ ही, अफीम पोस्ता की खेती से जुड़े कानूनी प्रावधानों और सख्त कार्रवाई के बारे में भी ग्रामीणों को अवगत कराया गया। मारंगहादा के थाना प्रभारी विकास कुमार जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि अवैध खेती पाए जाने पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस क्रम में ड्रोन के माध्यम से अफीम की खेती का पता लगाने के प्रयास किए जाने की जानकारी भी दी गई। मौके पर ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की और अवैध अफीम खेती के खिलाफ सहयोग का आश्वासन दिया।

Related Articles

नवीनतम लेख