24.6 C
Kolkata
Saturday, March 14, 2026

राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता चैंपियनशिप में झारखंड को तीन पदक

रांची। कर्मवीर नवीन चंद्र बोर्डोलोई इंडोर स्टेडियम, सरुसजाई, गुवाहाटी में आयोजित तीन दिवसीय 31वीं राष्ट्रीय जूनियर थांग-ता चैंपियनशिप में झारखंड को तीन पदक मिले हैं। झारखंड थांग-ता संघ के अध्यक्ष रंजीत केशरी ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गत 22 दिसंबर से शुरू इस मैच का समापन हुआ। जिसके साथ ही झारखंड के रांची निवासी कौशिकी सिंह ने रजत पदक जीता है। इसके साथ ही पलामू के रेहान कादरी तथा धनबाद की कशिश कुमारी ने भी अपने अपने भार वर्ग में बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतने में सफल रही। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रामस्वरूप हेम्ब्रम के नेतृत्व में झारखंड से 14 खिलाडियों ने भाग लिया था। सभी पदक विजेता खिलाडियों को झारखंड थांग-ता संघ के संरक्षक सुनील कुमार, अध्यक्ष रंजीत केशरी, महासचिव मनोज शर्मा, कोच ममता पांडे, सोनामोती कुमारी सहित अन्य ने बधाई दी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles