38.5 C
Kolkata
Monday, June 15, 2026

एक्सीडेंट में शख्स की मौत पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन

रांची। राजधानी के धुर्वा भूसूर टीओपी के पास गुरुवार को हुए सड़क हादसे  में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक सड़क पार कर रहा था, इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। लोगों का कहना है कि इस इलाके में आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोग स्पीड ब्रेकर लगाने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर धुर्वा थाना और भूसूर टीओपी की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

नवीनतम लेख