29 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

अटल जी सिर्फ राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और राष्ट्रभक्ति के जीवंत प्रतीक थे : कोचे मुंडा

खूंटी। भाजपा गोविंदपुर मंडल के तत्वावधान में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। मौके पर पूर्व विधायक कोचे मुंडा महित भाजपा के अन्य कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को नमन किया और वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक केंद्र जलंगा जम्हार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तोरपा के पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि विचार, संवेदना और राष्ट्रभक्ति का जीवंत प्रतीक थे। उन्होंने राजनीति में रहते हुए भी मर्यादा, संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों को सर्वोपरि रखा। उनका जीवन सादगी, सिद्धांत और समर्पण की मिसाल है, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सीमा देवी ने अटल जी की ओर से रचित कविता का पाठ कर उनके ओजस्वी, संवेदनशील और राष्ट्र के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को भावपूर्ण ढंग से स्मरण किया। कार्य कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह और संचलन महामंत्री विनय गुप्ता और धन्यवाद ज्ञापन ने किया शिव कुमार केशरी ने किया।कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम सोनी, मुसाफिर विश्वकर्मा, प्रेम कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related Articles

नवीनतम लेख