25.5 C
Kolkata
Thursday, March 5, 2026

कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर 28 दिसंबर को घर-घर फहराया जाएगा पार्टी का झंडा

रांची। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 140वां स्थापना दिवस आगामी 28 दिसंबर को पूरे देश में मनाया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी निर्णय लिया है कि प्रदेश के जिला, प्रखंड, मंडल, ग्राम पंचायत एवं वार्ड कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता अपने-अपने आवासों पर कांग्रेस का झंडा फहराएंगे।
इसी क्रम में रविवार को झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कांके विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बुड़मू प्रखंड के ठाकुरगांव में पंचायत अध्यक्षों के बीच कांग्रेस के झंडों का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस का स्थापना दिवस संगठनात्मक एकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान बुड़मू पंचायत अध्यक्ष चंदन तिर्की, छापर पंचायत अध्यक्ष प्रभु यादव, हेसलपीरी पंचायत अध्यक्ष ललित महतो एवं गुरुगाई पंचायत अध्यक्ष तबारक हुसैन को 12–12 कांग्रेस के झंडे सौंपे गए।
इस अवसर पर सकील अख़्तर अंसारी, गोपाल तिवारी तथा प्रखंड अध्यक्ष बलराम साहू सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles