28.6 C
Kolkata
Saturday, March 7, 2026

रांची में वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन का भव्य आयोजन

रांची।  राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शनिवार को ‘वीर बिरसा मुंडा साइक्लोथॉन फेज-I’ का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यह साइक्लोथॉन एनसीसी ग्रुप मुख्यालय, रांची द्वारा एनसीसी निदेशालय बिहार एवं झारखंड के निर्देशन में “शौर्य के कदम, क्रांति की ओर” विषय पर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में तीन एनसीसी साइकिल दलों ने वीर बिरसा मुंडा से जुड़े तीन ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया और अंत में मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका पहुंचे, जहां उनका स्वागत किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देना बताया गया। मुख्य अतिथि सुदिव्य कुमार ने कहा कि दिल्ली की ओर साइकिल यात्रा पर जाने वाले एनसीसी कैडेट झारखंड के गौरव-दूत हैं, जो राज्य की संस्कृति और वीर बिरसा मुंडा की प्रेरणा का संदेश फैलाएंगे। उन्होंने इसे युवा शक्ति और सामाजिक चेतना का प्रतीक भी बताया।

कार्यक्रम के बाद चयनित एनसीसी कैडेट नई दिल्ली की ओर रवाना हुए। स्थानीय नागरिकों और अधिकारियों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया, जिससे पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति और गर्व का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles