25 C
Kolkata
Saturday, May 9, 2026

मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के तहत कारीगरों के लिए कौशल उन्नयन प्रशिक्षण का शुभारंभ

सिमड़ेगा। मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड द्वारा प्रायोजित कौशल उन्नयन योजना के अंतर्गत 25 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 16 दिसंबर को ठेठईटांगर प्रखंड के पाईकपारा गलेसेरा, गांव में किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 20 लाभुकों को शामिल किया गया है, जिन्हें विशेष रूप से जूट क्राफ्ट के माध्यम से बैग निर्माण का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्घाटन मुख्यमंत्री लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड, सिमडेगा के जिला उद्यमी समन्वयक आशीष कोनगाड़ी द्वारा किया गया। जिला उद्यमी समन्वयक द्वारा बताया गया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं एवं महिलाओं को कौशलयुक्त बनाकर उन्हें स्वरोजगार एवं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर करना है। जूट से बने उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ-साथ बाजार में निरंतर मांग में हैं, जिससे लाभुकों को भविष्य में आय अर्जन के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। इस अवसर पर प्रखण्ड उद्यमी समन्वयक, ठेठईटांगर श्रीमती उषा केरकेट्टा एवं प्रखण्ड उद्यमी समन्वयक, जलडेगा लक्ष्मण साहु भी उपस्थित रहे।प्रशिक्षण एजेंसी जन जागरण केन्द्र, हजारीबाग द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में गुणवत्ता, डिज़ाइन एवं विपणन से संबंधित जानकारी भी दी जा रही है, ताकि लाभुक प्रशिक्षण उपरांत अपना स्वयं का उद्यम स्थापित कर सकें।

Related Articles

नवीनतम लेख