25.7 C
Kolkata
Thursday, March 12, 2026

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव, जमकर नारेबाजी

झारखंड कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय का घेराव किया। प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता हरमू मैदान से विरोध मार्च निकालते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की। यह विरोध मार्च नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के फैसले के बाद निकाला गया। कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दाखिल उस चार्जशीट को खारिज कर दिया था, जिसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और राहुल गांधी को आरोपी बनाया गया था। कांग्रेस नेताओं ने इस फैसले को सत्य की जीत बताया। कांग्रेस ने इस मौके पर भाजपा पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। पार्टी नेताओं का कहना था कि ईडी का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को डराने और राजनीतिक दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी को जानबूझकर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसाया गया। विरोध मार्च के दौरान हरमू चौक और महेंद्र सिंह धोनी के पुराने आवास के पास पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड तोड़कर भाजपा कार्यालय के मुख्य द्वार तक पहुंचने की कोशिश की। कुछ कार्यकर्ताओं ने कार्यालय में घुसने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया और स्थिति को नियंत्रित किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles