21 C
Kolkata
Monday, March 23, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने पी.जी. बरुआ के निधन पर जताया शोक

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द असम ट्रिब्यून ग्रुप के संपादक एवं प्रबंध निदेशक पी.जी. बरुआ के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि पी.जी. बरुआ के निधन से उन्हें अत्यंत दुःख हुआ है। उन्होंने कहा कि बरुआ को मीडिया जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि बरुआ असम के विकास को आगे बढ़ाने और राज्य की समृद्ध संस्कृति को देश-दुनिया तक पहुंचाने के प्रति भी बेहद समर्पित थे। मोदी ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और चाहने वालों के साथ हैं।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles