30 C
Kolkata
Monday, March 23, 2026

अवैध हथियार रखने के मामले में 4 लोगों को 10 साल की सख्त सजा

अवैध हथियार रखने के गंभीर मामले में न्यायालय ने 1 महिला समेत चार आरोपियों को 10-10 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई हैं. सभी पर अलग-अलग धाराओं में कुल 35-35 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया हैं. जुर्माना नहीं भरने पर प्रत्येक आरोपी को 6-6 महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी. 26 मार्च 2018 को कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में नबील अख्तर, मुबारक अंसारी, जाहिर अंसारी और रजिया खातून को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था. सभी आरोपी हिंदपीढ़ी निवासी मुस्ताक के घर में किराए पर रह रहे थे. पुलिस ने घर में तलाशी ली, जिसमें एक बोरा में रखा 1 AK-47, 3 मैगजीन, 6 देशी पिस्तौल, 56 जिंदा कारतूस और 250-250 ग्राम के दो थैले विस्फोटक सामान बरामद किया गया था. सजा अपर न्याययुक्त कुलदीप की कोर्ट ने सुनाई.

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles