27.1 C
Kolkata
Monday, August 10, 2026

वृंदावन से पहुंचे अनुराग कृष्ण शास्त्री को सभा ने किया सम्मानित

वृंदावन से पहुंचे भागवत किंकर अनुराग कृष्ण शास्त्री (श्री कन्हैया) को मारवाड़ी ब्राह्मण सभा की ओर से सोमवार को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर किंकर अनुराग कृष्ण शास्त्री ने मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के सदस्यों को संक्षेप में सनातन धर्म यात्रा के बारे में बताया और उनकी ओर से चलाए जा रहे गुरुकुल के बारे में भी उपस्थित लोगों को जानकारी दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में मारवाड़ी ब्राह्मण सभा के पूर्व अध्यक्ष रवि शर्मा, मंत्री किशन लाल शर्मा, महेंद्र शर्मा, नथमल शर्मा, भोपाली शर्मा,चेतन शर्मा, विनय (जुगु) जोशी, कमल शर्मा सहित सभी पदाधिकारी और कार्यकतार्ओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही, श्री श्याम बाल मंडल की ओर से भी अनुराग कृष्ण शास्त्री का स्वागत किया गया। स्वागत करनेवालों में सभा के दिनेश शर्मा, रजनीकांत शर्मा, अंकिता अग्रवाल, अंकित माटोलिया, सूरज सोनी सहित अन्य का विशेष सहयोग उल्लेखनीय रहा।

Related Articles

नवीनतम लेख