33 C
Kolkata
Monday, May 11, 2026

पांच साईबर अपराधी गिरफ्तार, 10 आइफोन और 14 सिमकार्ड बरामद

साईबर पुलिस ने गिरिडीह – गाण्डेय मार्ग से जामताड़ा जा रहे स्कॉपियों गाड़ी में सवार पांच ठगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक ( साइबरक्राईम ) आविद खां ने शनिवार को बताया कि गिरफ्तार साईबर अपराधी खरीदद्दारी कर वापस अपने घर लोट रहे थे। गुप्त सूचना पर स्कॉर्पियों को रोककर कार्रवाई की गई जहां विजय मंडल, अर्जून मंडल दोनो (करमाटाड़ ) आदित्य राज उर्फ ऑम शंकर कुमार (किशनपुर) गजेंंन्द्र कुमार और रवि कुमार दोनों (बरबीघा) को गिरफ्तार किया गया है। बताया गया कि इस दौरान एक अन्य आरो‍पित निर्मल मंडल भागने में सफल रहा है। बताया गया कि इनके पास से 10 आइफोन , 14 सिमकार्ड और स्कॉपियों जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि पकडे गयी सभी अपराधी झारखंड के विभिन्न इलाकों में फर्जी बैंक अधिकारी बनकर फर्जी आईटीओ चालान, ई-केवाईसी अपडेट करने के नाम पर ठगी करते रहे हैं। ठगी के पैसे से ही वे महंगे मोबाइल – जेवर वगैरह की खरिदारी कर वापस घर लौट रहे थे।

Related Articles

नवीनतम लेख