27.1 C
Kolkata
Monday, August 10, 2026

जमीन कारोबारी विजय जैन से एक करोड़ रंगदारी की मांग

राजधानी के जाने-माने जमीन कारोबारी और बिल्डर विजय जैन को एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। रंगदारी की मांग गैंगस्टर राहुल सिंह के नाम पर की गई है। लगातार धमकी भरे कॉल आने के बाद बिल्डर और उनके परिवार में दहशत है। पीड़ित ने पूरी घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को दी और गोंदा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार विजय जैन को इंटरनेट कॉल के जरिए संपर्क किया गया। कॉल रिसीव करते ही सामने वाले व्यक्ति ने खुद को राहुल सिंह बताया। उसने एक करोड़ रुपये की मांग की और पैसा नहीं देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी। बताया गया कि इस तरह के कॉल कई बार किए गए। डर और तनाव बढ़ने के बाद बिल्डर ने पुलिस से मदद मांगी।शिकायत मिलने के बाद गोंदा थाना की टीम कॉल करने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुट गई है। पुलिस तकनीकी जांच कर रही है ताकि जल्द आरोपी तक पहुंचा जा सके। अधिकारी पूरे मामले को गंभीर मानकर कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले में ठोस कार्रवाई होगी और आरोपियों की पहचान स्पष्ट हो जाएगी।

Related Articles

नवीनतम लेख