31 C
Kolkata
Thursday, May 14, 2026

झारखंड में कड़ाके की सर्दी, 27 नवंबर से बढ़ेगी ठंड, 8°C तक हो जायेगा पारा

झारखंड में कड़ाके की सर्दी दस्तक देने लगी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, चतरा, धनबाद, पलामू, गढ़वा और लातेहार में ठंड का असर ज्यादा दिखेगा। 25 से 29 नवंबर तक सुबह के समय घना कोहरा या धुंध छाने की संभावना है। फिलहाल अधिकतम तापमान लगभग 24°C और न्यूनतम 10°C से 12°C के बीच है, लेकिन 27 नवंबर को तापमान 9°C तक पहुंच सकता है। राजधानी रांची में भी 25 से 29 नवंबर के दौरान कोहरा और बादल छाए रहने के साथ सुबह की ठिठुरन बढ़ने के आसार हैं। यहां अधिकतम तापमान 23°C से 24°C और न्यूनतम 9°C से 12°C रहेगा। 30 नवंबर और 1 दिसंबर को ठंड और बढ़ सकती है। उत्तरी छोटानागपुर और मध्य झारखंड में तापमान में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी। चतरा, गढ़वा, पलामू और लातेहार जैसे जिलों में पारा 8°C से 9°C तक जा सकता है। वहीं, रांची, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ और गुमला में भी न्यूनतम तापमान 9°C से 12°C के बीच रहेगा।

Related Articles

नवीनतम लेख