19 C
Kolkata
Friday, February 6, 2026

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत सेवा का अधिकार सप्ताह में जनसेवा शिविर का आयोजन

सचिव, वाणिज्य कर विभाग, झारखण्ड सरकार श्री अमिताभ कौशल ने सदमा पंचायत में आयोजित शिविर में पहुंचे

अमिताभ कौशल ने किया लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लाभुकों तक सेवाओं की त्वरित पहुँच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम अंतर्गत सेवा का अधिकार सप्ताह के तहत रांची जिले के विभिन्न प्रखंडों में जनसेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 25.11.2025 को ओरमांझी प्रखण्ड के सदमा पंचायत में आयोजित शिविर में सचिव, वाणिज्य कर विभाग, झारखंड सरकार अमिताभ कौशल पहुंचे।

ग्रामीणों से सीधा संवाद, योजनाओं की विस्तृत जानकारी

शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अमिताभ कौशल ने लोगों से सीधा संवाद स्थापित करते हुए राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने अबुआ आवास योजना, गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, ग्राम गाड़ी योजना, मनरेगा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन और अन्य कल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा लाभ मिलने की प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से समझाया। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक पात्र लाभुक बिना किसी मध्यस्थता या विलंब के योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

ऑन-द-स्पॉट परिसंपत्ति वितरण, प्रसन्न नजर आये लाभुक

सचिव, वाणिज्य कर विभाग, झारखंड सरकार अमिताभ द्वारा शिविर में कई योजनाओं के लाभुकों को मौके पर ही परिसंपत्तियाँ और स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। इसमें अबुआ आवास योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन (वृद्धावस्था, निःशक्तजन, विधवा), सोना-सोबरन धोती-साड़ी योजना के तहत वस्त्र वितरण, दाखिल-खारिज शुद्धि प्रमाणपत्र तथा विभिन्न विभागों की अनुमोदन एवं स्वीकृति प्रतियाँ शामिल रहीं। ग्रामीणों ने प्रशासन द्वारा प्रदत्त इन त्वरित सेवाओं की सराहना की।

पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना सर्वाेच्च प्राथमिकता- अमिताभ कौशल

सचिव, वाणिज्य कर विभाग, झारखंड सरकार अमिताभ ने शिविर स्थल पर उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए और कहा कि झारखंड सरकार की सभी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र लाभुकों तक पहुँचना सुनिश्चित किया जाए। प्रशासनिक तंत्र की जिम्मेदारी है कि ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी, मार्गदर्शन और लाभ एक ही जगह, एक ही दिन उपलब्ध हों। उन्होंने अधिकारियों को आवेदन-स्वीकृति-लाभ वितरण की प्रक्रिया को और अधिक सरल बनाने तथा फॉलो-अप को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने का निर्देश दिये।
शिविर में उपस्थित उप विकास आयुक्त, रांची सौरभ कुमार भुवनिया ने कहा कि जनसेवा शिविर सरकार की योजनाओं को लाभुकों तक पहुँचाने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि जिले के अंतिम छोर तक रहने वाले लोग भी योजनाओं का लाभ बिना किसी कठिनाई के प्राप्त कर सकें।
शिविर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रखंड विकास पदाधिकारी, ओरमांझी श्री कामेश्वर बेदिया, संबंधित विभागों के प्रमुख पदाधिकारी एवं कर्मी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। शिविर में प्रशासनिक टीम ने लाभुकों के आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निस्तारण करते हुए कई मामलों को मौके पर ही निपटाया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles