27 C
Kolkata
Thursday, February 5, 2026

झारखंड में हवाओं ने बढाई कनकनी, चार डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

राजधानी रांची सहित विभिन्न जिलों में पछुआ हवाओं ने कनकनी बढा दी है। उत्तर से उत्तर-पश्चिमी दिशा की ओर से चलनेवाली पछुआ हवाओं के चलते न्यूनतम में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह जानकारी मंगलवार को मौसम विभाग ने दी। विभाग के अनुसार मंगलवार को राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा और मध्यम दर्जे की हवा चली। इन हवाओं के कारण ही तापमान में गिरावट आई है।
वहीं मंगलवार को चाईबासा में न्यूनतम तापमान जहां 14.6 डिग्री दर्ज की गई, जबकि सोमवार को यह 10.1 डिग्री था। इसी तरह डालटेनगंज में जहां मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री था, जबकि सोमवार को यह 10.2 डिग्री था। वहीं जमशेदपुर में मंगलवार को 15.5 डिग्री के मुकाबले सोमवार को तापमान 13.5 डिग्री एवं रांची में न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री की तुलना में गिरकर सोमवार को 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान में राज्य में सबसे अधिक तापमान 28.2 डिग्री गोडडा में, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री, जमशेदपुर में 27.6, डालटेनगंज में 27.2, बोकारो में 24.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles