29 C
Kolkata
Saturday, August 15, 2026

जेवीएम श्यामली के छात्रों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में मारी बाजी

जवाहर विद्या मंदिर (जेवीएम), श्यामली के छात्रों ने भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) की ओर से शुक्रवार को आयोजित राज्य स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है। जेवीएम स्कूल के प्राचार्य समरजीत जाना ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि तीनों विजेता प्रतिभागी श्रेया तिवारी, सोना कुमारी और दिव्यांका अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिसंबर माह में दिल्ली जाएंगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ये छात्र राष्ट्रीय मंच पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और राज्य का नाम रोशन करेंगे।
ऊर्जा संरक्षण विषय पर आयोजित इस प्रतियोगिता का परिणाम दामोदर वैली कॉर्पोरेशन (डीवीसी) ने पलाश भवन, डोरंडा में घोषित किया गया। प्रतियोगिता में सफलता पानेवाले छात्रों में ग्रुप ए (कक्षा 5 से 7) के समूह में कक्षा छठी ए की छात्रा श्रेया तिवारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं ग्रुप बी (कक्षा 8 से 10) के समूह में भी जेवीएम के छात्रों का दबदबा रहा। कक्षा आठवीं जी की छात्रा सोना कुमारी ने प्रथम पुरस्कार जीताा। इसी समूह में, कक्षा आठवीं ए की छात्रा दिव्यांका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मौके पर प्राचार्य ने विजेताओं को बधाई देते हुए ऊर्जा संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमारे छात्रों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से इस अत्यंत महत्वपूर्ण विषय पर अपनी गहरी समझ का प्रदर्शन किया है। उन्‍होंने कहा कि छात्रों को ऊर्जा के महत्व की शिक्षा देना समय की मांग है।

Related Articles

नवीनतम लेख