31.4 C
Kolkata
Saturday, March 14, 2026

सरायकेला-खरसावां में पुलिस अधीक्षक ने थाना और ओपी प्रभारियों का किया तबादला

झारखंड के सरायकेला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमाक लुनायत ने शनिवार को जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत बनाने और पुलिस व्यवस्था में तेजी लाने के उद्देश्य से लंबे समय से एक ही पद पर जमे थानेदारों और चौकी प्रभारियों का तबादला और पदस्थापना किया है। नई पदस्थापना सूची जारी होने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था में नई ऊर्जा और गति आने की उम्मीद है।
जिला पुलिस मुख्यालय की ओर से शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार चांडिल अंचल इंस्पेक्टर रामचंद्र रजक को गम्हरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पदस्थापना की प्रतीक्षा कर रहे इंस्पेक्टर राजू को ट्रैफिक थाना का प्रभारी बनाया गया है। चांडिल अंचल इंस्पेक्टर की नई जिम्मेदारी राजेश सिंह को सौंपी गई है।
थाना स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। बजरंग महतो अब ईचागढ़ थाने की कमान संभालेंगे, जबकि सोनू कुमार को चौका थाने की जिम्मेदारी दी गई है। विपुल ओझा को राजनगर का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त रामरेखा पासवान को आमदा ओपी और विनय कुमार सिंह को सिनी ओपी की कमान सौंपी गई है।पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने स्पष्ट किया है कि जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में सुगमता लाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। सभी नवनियुक्त अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।
जिला पुलिस मुख्यालय के अनुसार
चांडिल अंचल इंस्पेक्टर रामचंद्र रजक को गम्हरिया थाना प्रभारी बनाया गया है।पदस्थापना की प्रतीक्षा में रहे इंस्पेक्टर राजू को ट्रैफिक थाना प्रभारी की जिम्मेदारी मिली है।राजेश सिंह को चांडिल अंचल इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है।
थाना स्तर पर हुए प्रमुख परिवर्तन:
बजरंग महतो अब ईचागढ़ थाना प्रभारी होंगे।सोनू कुमार को चौका थाना की जिम्मेदारी दी गई है।विपुल ओझा को राजनगर थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।रामरेखा पासवान को आमदा ओपी की कमान दी गई है।विनय कुमार सिंह को सिनी ओपी की कमान सौंपी गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,851FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles